Breaking NewsMumbaiPolitics
मराठा समाज को कुणबी जाति प्रमाणपत्र – सरकार का ऐतिहासिक फैसला, मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता

मुंबई: (प्रतिनिधि–करीम लाला) महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग ने मराठवाड़ा क्षेत्र के मराठा समाज को कुणबी / मराठा-कुणबी / कुणबी- मराठा जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए स्पष्ट नियम और प्रक्रिया घोषित की है।
निज़ामशाही काल के जमीनदाखिले, राजस्व दाखिले, खेती से संबंधित कागजात और वंशावली जैसे प्रमाण प्रस्तुत करने वाले आवेदकों को अब कुणबी जाति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ग्राम राजस्व अधिकारी, मंडल अधिकारी और तहसीलदार प्रतिनिधि की समिति गठित की जाएगी।
यह निर्णय मनोज जरांगे पाटिल के लगातार चल रहे आंदोलन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस फैसले से मराठवाड़ा के किसान भाइयों के लिए शिक्षा, नौकरी और सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने का मार्ग खुल गया है।
