Breaking NewsJalnaPolitics

जालना महापालिका को 993 पदों की बड़ी सौगात विधायक अर्जुन खोतकर के प्रयासों से शासन की मंजूरी

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के सर्वांगीण विकास को नई गति देने वाला ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। महाराष्ट्र शासन ने 11 सितंबर 2025 को जालना महानगरपालिका के लिए 993 पदों के आकृतिबंध आराखड़े को मंजूरी दे दी है।

इसमें 413 नए पदों को मंजूरी दी गई है, जबकि पहले से स्वीकृत 549 पद और 22 अगस्त 2023 को अस्थायी रूप से स्वीकृत 31 पदों को मिलाकर कुल 993 पद तय किए गए हैं।

विभागवार पदों की संख्या:

  • प्रशासनिक गट (अ, ब, क) : 132 पद
  • तकनीकी गट : 34 पद
  • लेखा विभाग : 12 पद
  • अग्निशमन विभाग : 35 पद
  • गट ड : 200 पद

इन पदों के मंजूर होने से महापालिका को अब अधिकारी और कर्मचारी पूरे सामर्थ्य के साथ उपलब्ध रहेंगे। इसके चलते नागरिकों को मिलने वाली सेवाएं और अधिक प्रभावी, तेज और आधुनिक ढंग से प्रदान की जा सकेंगी। साथ ही, चार नए ज़ोनल ऑफिसेस की स्थापना से नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में महापालिका की सेवाएं आसानी से मिल पाएंगी।

यह निर्णय विधायक अर्जुन खोतकर की लगातार की गई मेहनत और शासन स्तर पर किए गए प्रयासों का नतीजा है।

विधायक अर्जुन खोतकर का बयान
“जालना महानगरपालिका के 993 पदों का आकृतिबंध मंजूर होना शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मेरा हमेशा यही प्रयास रहा है कि नागरिकों को महापालिका से उच्च स्तरीय सेवाएं मिलें। इन पदों की मंजूरी से महापालिका का कामकाज और अधिक प्रभावी होगा और जालना शहर की प्रगति को नई दिशा और गति मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button