“पार्टी टिकट मिले या न मिले, मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा” — कांग्रेस के इच्छुक उम्मीदवार गुड्डु कादरी का ऐलान

भोकरदन/प्रतिनिधि
कांग्रेस पार्टी के इच्छुक उम्मीदवार गुड्डु कादरी ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि — “अगर कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट दिया या नहीं दिया, फिर भी मैं जनता के आशीर्वाद से चुनाव जरूर लड़ूंगा।”
गुड्डु कादरी ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और समाज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वे सबसे पहले नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
उन्होंने बताया कि पानी की समस्या भोकरदन क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा है। “यदि मैं विजयी हुआ, तो तीसरे ही दिन लोगों को नियमित पानी उपलब्ध कराऊंगा,” ऐसा उन्होंने ठामपणे सांगितले। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वच्छता, शिक्षा और आरोग्य (स्वास्थ्य) क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए वे ठोस योजना बनाकर काम करेंगे।
गुड्डु कादरी ने आगे कहा कि शासन की कई योजनाएं आम जनता तक नहीं पहुंच पातीं। “मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे प्रभाग क्रमांक 3 के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कोई भी मतदाता किसी योजना से वंचित न रहे, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लूंगा,” ऐसा उन्होंने आत्मविश्वासाने सांगितले।
जनहित के मुद्दों पर आधारित उनका यह संकल्प जनमानस में चर्चा का विषय बनला आहे।
— गुड्डु कादरी, प्रभाग क्रमांक 3 के उम्मीदवार, भोकरदन
