Breaking NewsJalnaPolitics

“१० साल पालिका की लूट, अब टक्केवारी सम्राट की दाल नहीं गलेगी!” – शिवसेना शहरप्रमुख विष्णु पाचफुले का माजी विधायक पर हमला

जालना / कादरी हुसैन

जालना शिवसेना शहरप्रमुख विष्णु पाचफुले ने माजी विधायक पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका पर १० साल तक कब्जा जमाने के बावजूद माजी विधायक ने कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया। केवल कमीशनखोरी और टक्केवारी की राजनीति करके करोड़ों की लूट की गई।

पाचफुले ने कहा कि अतिवृष्टि से शहर में पानी भरने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना हास्यास्पद है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने पालिका से स्वच्छता का कोई ठेका नहीं लिया और इस झूठे आरोप के खिलाफ वे मानहानि का दावा करेंगे।

उन्होंने सवाल उठाया कि माजी विधायक न खेती करते हैं, न कोई व्यवसाय, फिर उनका खर्चा कैसे चलता है? पाचफुले के अनुसार, पिछले दशक में कचरा, बिजली, स्वच्छता और लीकेज जैसे कामों से करोड़ों की हेराफेरी की गई है। इसी वजह से जनता ने उन्हें “टक्केवारी सम्राट” का खिताब दे दिया है।

शिवसेना शहरप्रमुख ने दावा किया कि अब चुनाव में उनकी “दाल नहीं गलेगी” क्योंकि जनता सबकुछ जान चुकी है। उन्होंने कहा कि विधायक अर्जुनराव खोतकर के नेतृत्व में शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं और जनता सेवा और विकास की राजनीति का साथ देती है।

पाचफुले ने दो टूक कहा कि उनकी छवि खराब करने की हर कोशिश नाकाम रहेगी, क्योंकि जनता असली चेहरा पहचान चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button