Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

रिश्तेदार का कर्मकांड शर्मसार, किया चार सगी बहनों का बलात्कार, आरोपी पति–पत्नी गिरफ़्तार 

अहमदनगर/अमर सिंह 

अहमदनगर के राहुरी तालुके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने एक ही परिवार की चार बहनों के साथ लंबे समय तक यौन शोषण किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि इन बच्चियों का दूर का रिश्तेदार ही है। इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित चारों बहनों के माता-पिता अलग हो चुके हैं। इस कारण उनकी देखभाल आरोपी रिश्तेदार कर रहा था। लेकिन उसी ने उनकी जिंदगी को नरक बना दिया। पुलिस ने बताया कि चारों में से एक बेटी बालिग है, जबकि बाकी तीन नाबालिग हैं।

चार महीनों पहले बालिग बेटी की शादी हो चुकी थी। वह हाल ही में अपनी बहनों से मिलने आई थी। इसी दौरान आरोपी ने फिर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई, जिसके बाद उन्होंने स्नेहालय संस्था के ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इन कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी और तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चारों बहनों को मुक्त कराया और आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बहनों की उम्र क्रमशः 16, 14 और 10 वर्ष है। यह घटना पुलिस और सामाजिक संगठनों की सतर्कता से उजागर हुई है। राहुरी पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button