राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जालना के खिलाड़ियों ने परचम लहराया, जिले का नाम किया रोशन।

जालना/कादरी हुसैन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय व जिला क्रीड़ा परिषद, छत्रपति संभाजीनगर की ओर से 14 सितंबर को राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में भारती लॉन्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हासिल की और सबका गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में अवधूत भांदरगे और पार्थराज वाघ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विराज लाहोटी और स्वराली भोसले ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं शुभम उगले, रुद्र चुंगडे, बवीन मूर्ति, दिग्विजय भुतेकर, ईश्वर वैराळ, याना अग्रवाल, रणविजय पाटिल, अथर्व चंद, भार्गव कुलकर्णी, पहल गांधी, दित्य लोखंडे, जजलन अंसारी और अझन अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजयी खिलाड़ियों का सम्मान शिवसेना शहर प्रमुख विष्णु पाचफुले, मराठा महासंघ जिला अध्यक्ष अरविंद देशमुख, सामाजिक कार्यकर्ता मेघराज चौधरी तथा मुख्य प्रशिक्षक फईम खान के हाथों किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए विष्णु पाचफुले ने कहा कि “जालना के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय स्तर पर जो सफलता हासिल की है, वह शहर के लिए गर्व की बात है। नियमित अभ्यास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।”
अरविंद देशमुख ने कहा कि “स्केटिंग जैसे खेल बच्चों में जिद, आत्मविश्वास और एकाग्रता का विकास करते हैं। इन खिलाड़ियों में भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने की क्षमता है।”
