Breaking NewsJalna

“वोट चोर गद्दी छोड़” के नारों से गूँजा भोकरदन – युवक कांग्रेस ने छेड़ा लोकतंत्र बचाओ अभियान

भोकरदन / करीम लाला 

भोकरदन तालुका के ग्रामीण क्षेत्र में युवक कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित की गई, जहाँ युवाओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” का जोरदार नारा बुलंद किया। इस मौके पर लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

बैठक का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सह-प्रभारी नवचेतन सिंह संधू के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में यदि कहीं भी गड़बड़ी या वोट चोरी जैसी घटनाएँ होती हैं तो कार्यकर्ता तुरंत बूथ स्तर पर जाकर उसका विरोध करें और सच्चाई को उजागर करें।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि गाँव-गाँव जाकर जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही असली राजनीति और सच्ची सेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शेतकरी, मजदूर, छात्र और सामान्य नागरिकों के सवालों पर संगठित होकर आंदोलन करें।

बैठक में विशेष रूप से किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से सीधे संवाद साधते हुए जागरूकता मोहीम पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में अमार अब्दुल सलीम, अजय डिझोजे, संजीव नगरखेड़े, सागर नागरे, महेश दानवे, जुनैद पठान, आशीष सरोदे, दामोदर गाडे, मनोहर बोराडे, संतोष वाकळे, गणपत डोले, श्याम गावड़े समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button