भोकरदन: गोपीचंद पडळकर के विवादित बयान का महाविकास आघाड़ी द्वारा विरोध प्रदर्शन

भोकरदन / करीम लाला
भोकरदन शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर महाविकास आघाड़ी ने भाजपा के आमदार गोपीचंद पडळकर द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जयंतराव पाटील के खिलाफ दिए गए बेताल बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर माजी आमदार चंद्रकांत आण्णा दानवे के मार्गदर्शन में यह आंदोलन आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार, गोपीचंद पडळकर के बयान के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट, कांग्रेस और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मिलकर विरोध जताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
राष्ट्रवादी कांग्रेस के तालुकाध्यक्ष रमेश शेठ सपकाळ, युवक तालुकाध्यक्ष प्रा. डॉ. अंकुश पाटील जाधव, कांग्रेस तालुकाध्यक्ष त्र्यंबकराव पाबळे, युवक जिल्हाध्यक्ष राहुल देशमुख, माजी उपनगराध्यक्ष शफिक शेठ पठाण, सरपंच रमेश पाटील बरडे, प्रा. नईम कादरी, रामदास मामा रोडे, नसीम पठाण, शमीम मिर्झा, रघुनाथ पांडे, इरफानोद्दीन सिद्दिकी, डॉ. शालिकराम सपकाळ, गंगाधर कांबळे, इसरार पठाण, गजानन घोडे, डॉ. ज्ञानेश्वर कुदर, सुरेश नवल, एजाज़ शाह, फैजल चाऊस, मुश्ताक कुरेशी, भगवान ठोंबरे, महेश औटी, सौ. कांताताई वाघमारे, सौ. निर्मलाताई भिसे, रमेश शेठ कोलते, कारभारी टेपले, अंगत सहाने, आदिल शहा, रउफ शहा, शेख अनवर, शशीभूषण चौधरी, भिकाजी पाथरकर, प्रा. मुजीब कादरी, अमोल बावस्कर, गुड्डू कादरी, रफिक कुरेशी, बळीराम ठाले, सर्जेराव कड, हक्कानी शेठ और अनिल कुदर।
महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गोपीचंद पडळकर के बयान के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया और जयंतराव पाटील के सम्मान की रक्षा का संदेश दिया।
