हुसैन रफीक बने मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठन मंत्री, सभी ओर से बधाइयों की बौछार

जालना/कादरी हुसैन
गाडरवारा: युवा अधिवक्ता हुसैन रफीक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी मिली है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी की अनुशंसा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगड़ी के आदेश, तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी निजामुद्दीन कुरैशी और प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम के मार्गदर्शन में हुसैन रफीक को यह पद प्रदान किया गया।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुसैन रफीक को संगठन के प्रति सक्रिय, निष्पक्ष और पार्टी हित में कार्य करने की शुभकामनाएँ दी हैं। हुसैन रफीक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट एच वी रफीक के पुत्र हैं और क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इस पद पर नियुक्त होने के बाद हुसैन रफीक ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी हित में काम करने का संकल्प व्यक्त किया है।
