Breaking NewsCrime NewsJalna

भोकरदन अर्बन क्रेडिट सोसायटी घोटाले में संतोष वाघ गिरफ्तार – पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोकरदन / करीम लाला

भोकरदन अर्बन क्रेडिट सोसायटी में 30 लाख रुपये के संदिग्ध कर्ज और प्लॉट लेनदेन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी यार्न व्यापारी संतोष वाघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस निरीक्षक बिडवे के आदेश पर PSI सहाने, ओबाडे, गंगे और सिंगले के पथक ने गुप्त जानकारी के आधार पर संतोष वाघ का पीछा करते हुए जालना स्थित एक अस्पताल से उसे दबोच लिया।

शिकायतकर्ता दिलीप किसन तांबे द्वारा दिए गए निवेदन के अनुसार, वर्ष 2016 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक दीपक थुर्कुटे ने संतोष व्हग के नाम पर फर्जी कर्ज दाखिल कर 30 लाख रुपये का घोटाला किया था। 60 गुंठे के प्लॉट लेनदेन में हुई इस अनियमितता की जांच फिलहाल जारी है।

पुलिस की तेज और सटीक कार्रवाई से नागरिकों का कानून पर विश्वास और मजबूत हुआ है। “कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता, चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो” – ऐसा सख्त संदेश भोकरदन पुलिस ने दिया है।

स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संतोष वाघ की गिरफ्तारी से सोसायटी घोटाले की गुत्थी सुलझने का रास्ता खुल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button