लोणार कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. अनुपमा झोरे का सम्मान
लोणार प्रतिनिधि - फिरदोस खान पठान

लोणार: वैद्यकीय (चिकित्सा) क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डॉ. अनुपमा झोरे को स्व. माधवराव उल्हामाले स्मृति प्रित्यर्थ संजीवनी समाज भूषण पुरस्कार और संजीवनी दर्पण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर आज, 6 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे, लोणार कांग्रेस कमेटी की ओर से झोरे हॉस्पिटल में उनका सम्मान किया गया।
समारोह में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। डॉ. अनुपमा झोरे न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी हमेशा अग्रसर रहती हैं। संजीवनी सेवाभावी परिवार के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्व. डॉ. जगदीश बिडवाई स्मृति संजीवनी दर्पण पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
डॉ. अनुपमा झोरे ने अपने चिकित्सा कार्य से समाज की सेवा करने का उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख समद शेख अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता साहेबराव पाटोले, पूर्व उपाध्यक्ष बादशाह खान और युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास मोरे ने उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
