AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद: किराडपुरा में नशीली गोलियां बेचने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली धिंड

औरंगाबाद/प्रतिनिधि

शहर के किराडपुरा इलाके में नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपी को जिन्सी पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा। यह कार्रवाई किराडपुरा के मैदान में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सय्यद अरबाज सय्यद इस्माईल (29, निवासी शरीफ कॉलोनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 90 नशीली गोलियां, एक दुचाकी और नकद 2,100 रुपये का माल जब्त किया।

जिन्सी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध दोपहिया (MH-20 HK-0312) पर नशीली “बटन” गोलियां बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक शिवाजी बुधवंत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक प्रताप साळवे और पथक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी जफर, चव्हाण, शंकपाळ, भीमा पवार ने आरोपी को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से 90 बटन गोलियां, 2100 रुपये नकद और मोबाइल बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसी दौरान पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने नशीली गोलियां कहां से खरीदीं। रविवार (दि. 28) को पुलिस ने आरोपी की धिंड उसी किराडपुरा इलाके में निकाली, जहां वह गोलियां बेच रहा था।

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने बताया कि युवाओं में नशे की लत चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक नशे के कारोबारियों की कई बार धिंड निकाली गई है। एनडीपीएस सेल और सभी थाने मिलकर इस पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button