Breaking NewsJalna

लापता बालिका की खोज में महाराष्ट्र पुलिस – सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

जालना/कादरी हुसैन

जिले के अंबड स्थित फैसलाबाद कॉलोनी से जनवरी 2025 में लापता हुई तीन वर्षीय बालिका कु. इकरा अमजद शेख का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने गंभीर कदम उठाते हुए, सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह जानकारी राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की पुलिस निरीक्षक अंजली राजपूत ने दी।

घटना का विवरण

दिनांक 12 जनवरी 2025, दोपहर लगभग 3:30 बजे, अज्ञात व्यक्ति ने लालच देकर बालिका को भगा लिया था। उस समय इकरा की उम्र महज़ 3 वर्ष 1 माह थी। उसके पिता अमजद हाजी शेख ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अंबड पुलिस थाना में गु.र.नं. 22/2025, धारा 137(2) भा.दं.वि. अंतर्गत मामला दर्ज हुआ। जांच का कार्य वर्तमान में सीआईडी, जालना द्वारा किया जा रहा है।

बालिका की पहचान

  • ऊँचाई: लगभग 2.5 फुट
  • शरीर: पतला
  • चेहरा: गोल
  • रंग: सावला
  • बाल: काले और घुँघराले
  • भाषा: हिंदी के कुछ शब्द बोल पाती है
  • वस्त्र: गुलाबी रंग की फ्रॉक (घटना के समय)
  • मानसिक स्थिति: सामान्य

नागरिकों से अपील

पुलिस ने बताया कि यदि किसी को इस विवरण की बालिका दिखाई दे या उसे भगाने वाले के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत सीआईडी पुलिस निरीक्षक अंजली राजपूत (मो. 8625853786) से संपर्क करें।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button