लोणार शहर में स्ट्रीट लाइट बंद, नागरिक अंधेरे में; प्रशासन के खिलाफ जिल्हाधिकारी को शिकायत

लोणार/फिरदोस खान पठान
जगप्रसिद्ध और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण लोणार शहर आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से नागरिक कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस लोणार के पूर्व शहराध्यक्ष मोहम्मद तौसिफ मोहम्मद तौफीक कुरेशी ने जिल्हाधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
तौसिफ कुरेशी का आरोप
29 सितंबर 2025 को जिल्हाधिकारी को सौंपे गए अपने निवेदन में कुरेशी ने कहा कि नगर परिषद नई स्ट्रीट लाइट लगाने के बजाय पुराने दिवों की मरम्मत कर उन्हें जगह-जगह लगा रही है। इससे अधिकांश रास्ते अंधेरे में डूबे हैं, जिसके कारण अपघात और अपराध की संभावनाएँ बढ़ गई हैं। नागरिक असुरक्षित माहौल में जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में सिर्फ नेताओं के घरों के सामने ही स्ट्रीट लाइट लगाई जाती हैं, जबकि गरीब और अल्पसंख्यक बहुल बस्तियाँ वर्षों से अंधेरे में हैं। घरकुल वस्ती, रोशनपुरा, आज़ाद नगर, शिक्षक कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, वाल्मीकि नगर, बुद्धवाड़ा, कुरेशी मोहल्ला, नवी नगरी साबूनपुरा और जमजम कॉलोनी जैसे इलाकों में गंभीर लापरवाही बरती गई है।
“अंधेर नगरी चौपट राज”
कुरेशी ने कहा कि नगर परिषद की इस लापरवाही से शहर में “अंधेर नगरी चौपट राज” जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई कर नागरिकों को तात्कालिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
यह शिकायत जिल्हाधिकारी को सौंपी गई है, जिसकी प्रत विधानसभा सदस्य सिद्धार्थ खरात को भी दी गई है। अब देखना यह है कि नींद में सोया नगर परिषद प्रशासन कब जागता है और कार्रवाई करता है।
