जालना: धनगर आरक्षण के लिए गोविंद जाधव ने अपनी कार जलाकर सरकार का किया विरोध

जालना/कादरी हुसैन
अंबड तहसील के लोणार भायगांव के सरपंच और धनगर आरक्षण आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता गोविंद जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आरक्षण की अमल प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में अपनी स्विफ्ट कार को आग के हवाले कर दिया।
गोविंद जाधव ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट मांग की कि धनगर आरक्षण पर अब और विलंब न किया जाए और धनगर समाज को एसटी प्रमाणपत्र सहित न्याय दिलाया जाए। इसके बावजूद महाधिवक्ता की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने संकेत दिया कि आरक्षण केवल अदालत से ही संभव है।
इस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर लंबे समय तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और राज्यभर में धनगर आरक्षण की अमल प्रक्रिया को लेकर आक्रोश फैल गया।
धनगर समाज ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2014 से अब तक दो बार लिखित और तीन बार मौखिक आश्वासन दिया था कि धनगर आरक्षण लागू होगा। बावजूद इसके आज तक इस मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कल धनगर आरक्षण की अमलबजावनी के समर्थन में पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन होने की संभावना है, और इस घटना ने आंदोलन को और तेज कर दिया है।
