जालना: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा नेता पिंटू महादेवन के खिलाफ रासुका के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

जालना/कादरी हुसैन
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाळ के निर्देश पर जालना शहर जिला कांग्रेस कमिटी ने केरल भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेवन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की। महादेवन ने न्यूज 18 चैनल से बातचीत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सीने में गोली मारने की निंदनीय धमकी दी थी।
इस घटना का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी ने ज़िलाधिकारी जालना को निवेदन भेजा है कि पिंटू महादेवन के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याण जी दळे, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष बदर जी चाउस, शहराध्यक्ष अतिक खान, सेवादल अध्यक्ष इब्राहिम शेख, शकील शेख, फकीरा वाघ, करीम बिल्डर, युवा शहराध्यक्ष वसीम शेख, बालासाहेब सोनावने, हाजी अब्दुल हमीद, अनस चाउस, गणेश जाधव, शिवाजी पाटिल, अमजद खान, कलीम खान, उमेश कामले, रहीम बिल्डर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अतिक खान
शहराध्यक्ष
जालना शहर जिला कांग्रेस कमिटी
