Breaking NewsJalna

जालना में दुर्गा विसर्जन को लेकर यातायात में बड़ा बदलाव, पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

जालना/कादरी हुसैन

नवरात्रोत्सव के अंतर्गत 2 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा मूर्ति विसर्जन के मद्देनज़र जालना पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल द्वारा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 36 के अंतर्गत जारी आदेश के अनुसार 2 अक्टूबर सुबह 7 बजे से लेकर 3 अक्टूबर सुबह 7 बजे तक, या विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने तक, यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

इस वर्ष दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन मोतीबाग तालाब पर किया जाएगा। विसर्जन यात्रा विशाल कॉर्नर से अंबड चौफुली तक के मार्ग से निकलेगी। यातायात अवरोध, भीड़भाड़ और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने चार मुख्य वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं—

  1. छत्रपती शिवाजी महाराज पुतळा से जुना जालना
    इस मार्ग का यातायात टांगा स्टैंड, सराफा बाजार, पाणीवेस, सुभाष चौक की बजाय शिवाजी पुतळा, मंगल बाजार, चमड़ा बाजार, राजमहल टॉकीज के सामने पुल, एमएसईबी कार्यालय, मंमादेवी मंदिर से होकर रेलवे स्टेशन होते हुए जुना जालना जाएगा।
  2. सदर बाजार–रहेमान गंज–मामा चौक से जुना जालना
    इस दिशा का यातायात जुना मोंढा कमान, दीपक वाईन शॉप, बस स्थानक, लक्कड़कोट, शिश टेकड़ी मार्ग से होकर जुना जालना की ओर मोड़ा जाएगा।
  3. औरंगाबाद से अंबड/मंठा की ओर जाने वाला यातायात
    यह मार्ग गेडोर टी पॉइंट, राजुर चौफुली, नवा मोंढा, कन्हैय्या नगर बाईपास रोड से नाव्हा चौफुली होते हुए अंबड व मंठा की ओर जाएगा।
  4. भोकरदन और राजुर रोड से अंबड की ओर जाने वाला यातायात
    यह मार्ग गेडोर टी पॉइंट से न जाकर राजुर चौफुली, नवीन मोंढा, कन्हैय्या नगर बाईपास रोड होते हुए नाव्हा चौफुली और अंबड चौफुली की ओर मोड़ा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस को सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button