Breaking NewsJalna
जालना: आठ साल के बालक ने दिखाई मानवता की मिसाल: अपनी गुल्लक तोड़कर 5100 रुपये मुख्यमंत्री सहायता निधि में दान

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर के सराफ नगर, जुना जालना निवासी आठ वर्षीय बालक सुवाच्चा सुयोग कुलकर्णी ने अपने छोटे हाथों से बड़ी मिसाल पेश की है। महाराष्ट्र में आई प्राकृतिक आपदा और किसानों की कठिनाई की खबरें टीवी और अखबारों में देखकर सुवाच्चा ने अपनी गुल्लक तोड़ दी और 5100 रुपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि में दान करने का साहसिक निर्णय लिया।

सुवाच्चा सुयोग कुलकर्णी का यह कदम न केवल बच्चों के लिए बल्कि बड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहायता निधि के अध्यक्ष डॉ. सोपान चव्हाण भी उपस्थित थे।
बालक की इस नेक पहल से समाज में समानुभूति, संवेदनशीलता और सेवा भावना को बढ़ावा मिलेगा, और यह साबित करता है कि मदद करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।
