AurangabadBreaking NewsSports–Education–Health
शांतता, सत्य और अहिंसा के प्रतीक गांधी-शास्त्री जयंती का त्रिबंकेश्वर विद्यालय में आयोजन

पैठण/सबदर कुरैशी
आज त्रिबंकेश्वर विद्यालय, नवगांव, ता. पैठण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक शमशेर पठाण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर इम्तियाज सर, रावत सर, शिंदे सर, डूकरे सर, परडकर सर, केदार सर, गोरे सर और काले मैडम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विद्यार्थियों के साथ मिलकर जयंती समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों—शांतता, सत्य और अहिंसा—पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को उनके आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों की भावना को जागृत करने पर विशेष ध्यान दिया।
