AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी रिक्षा चालक इमरान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद में 1 अक्टूबर की रात रेलवे स्टेशन जालन नगर पुल के नीचे रिक्षा चालक सय्यद इमरान सय्यद शफीक (38, निवासी सादात नगर, औरंगाबाद) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार यह हत्या पुराने विवाद के चलते की गई थी। इमरान के भाई की शिकायत पर सातारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पडैगांव के निवासी सय्यद मुजीब सय्यद मोईनुद्दीन, सय्यद सद्दाम सय्यद मोईनुद्दीन, सय्यद मोसीन सय्यद मोईनुद्दीन, शाहरुख कुरेशी, आतिक कुरेशी और अन्वर कुरेशी के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

शवविच्छेदन के बाद मृतक इमरान का शव परिवार ने सीधे पुलिस आयुक्तालय परिसर में लाकर रखा, जिससे हड़कंप मच गया। परिवार ने पुलिस अधिकारियों के सामने जोरदार आक्रोश जताया। उनका कहना था कि छावनी पुलिस थाने में पहले ही विवाद के बाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस ने पहले ही कदम उठाया होता तो इमरान की जान बच सकती थी।

परिजनों ने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इमरान के पीछे दो छोटे बेटे और एक बेटी है, जिनका सहारा छिन गया है। परिवार ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने परिवार को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद इमरान का शव दफन के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button