Breaking NewsJalna

भोकरदन में शेतकरी आक्रोश मोर्चा, प्रा. डॉ. अंकुश जाधव ने किया किसानों से सहभाग का आवाहन

भोकरदन/करीम लाला 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को भोकरदन और जाफ्राबाद तालुकों में शेतकरी आक्रोश मोर्चा आयोजित किया जा रहा है। इस मोर्चे के माध्यम से किसानों की मांग है कि ओला दुष्काळ की घोषणा कर एकरी 50,000 रुपये की मुआवजा राशि दी जाए, राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए, 7/12 का कोरा तैयार किया जाए और खेती पर निर्भर मजदूरों को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तालुकाध्यक्ष प्रा. डॉ. अंकुश जाधव ने विभिन्न गांवों में जाकर किसानों और शेतमजूरों से मोर्चा में अधिकतम सहभाग करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा उपविभागीय अधिकारी कार्यालय तक चलेगा और इसमें किसानों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों, जैसे घरकुल योजना में आर्थिक लूट करने वाले ग्रामसेवक, इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, तथा भोकरदन और जाफ्राबाद में बने बोगस और निम्न गुणवत्ता वाले सिमेंट व डांबरी रास्तों की जांच, को भी शामिल किया जाएगा।

मोर्चे का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष आ. शशिकांत शिंदे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयंत पाटील, आ. रोहित पवार, पूर्व मंत्री राजेश टोपे, पूर्व मंत्री चंद्रकांत दानवे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा।

सदरील मोर्चा सुबह 11:00 बजे भोकरदन पंचायत समिति कार्यालय से शुरू होकर उपविभागीय अधिकारी कार्यालय तक पहुँचेगा। किसानों और शेतमजूरों से अपील की गई है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकतम संख्या में मोर्चा में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button