Breaking NewsJalnaPolitics

जालना में बंजारा समाज का मोर्चा, NCP ने किया स्वागत – अल्पाहार वितरित कर दिखाया समर्थन

जालना/कादरी हुसैन

जालना जिले में सितंबर 2025 को बंजारा समाज को एसटी वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर विशाल मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से आ रहे समाजबंधुओं का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विशेष स्वागत किया।

मोर्चे में आने वाले बंजारा समाज के बंधुओं के वाहनों को NCP कार्यालय के सामने रोका गया, जहां पार्टी की ओर से उन्हें अल्पाहार वितरित किया गया। इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया और पार्टी की ओर से आंदोलन को अप्रत्यक्ष समर्थन भी जताया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंदराव चव्हाण के साथ जिला उपाध्यक्ष संदीप राठौड़, शहर अध्यक्ष मिर्जा अनवर बेग, भटक्या विमुक्त जाति जमाति जिला अध्यक्ष विजय सोनवणे, घनसावंगी ओबीसी सेल तालुका अध्यक्ष मच्छिंद्र राठौड़, जालना तालुका अध्यक्ष संतोष ढेंगले, सेवादल जिलाध्यक्ष पद्माकर हांडे, जिला कार्याध्यक्ष सिद्धेश्वर शिंदे, सेवादल उपाध्यक्ष गणेश डुकरे, राहुल राठौड़, श्याम चव्हाण, सोशल मीडिया कार्याध्यक्ष शेख समी, शहर उपाध्यक्ष युनाफ पठान, जावेद देशमुख, अतुल गायकवाड़, बालासाहेब शिंदे, राजेश पवार, समाधान राठौड़ सहित बड़ी संख्या में NCP पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोर्चे के दौरान बंजारा समाज की भारी भागीदारी ने इस आंदोलन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। वहीं, NCP की ओर से किए गए स्वागत व अल्पाहार वितरण ने पार्टी की सक्रियता और सामाजिक सरोकार को भी उजागर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button