क्रांतीगुरु लहुजी विचार मंच की प्रांतीय और जिला कार्यकारिणी की घोषणा, समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प

लोणार/फिरदोस खान पठान
क्रांतीगुरु लहुजी विचार मंच सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगे की दिशा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष साहेबराव पाटोले के मार्गदर्शन में तथा अण्णाभाऊ साठे पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ नेता संतरामजी तायडे की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को आयोजित की गई।
बैठक में ज्ञानदेवराव मानवतकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन के माध्यम से मातंग समाज के सर्वांगीण विकास और शिव, लहू, फुले, शाहू, आंबेडकर और अण्णाभाऊ साठे जैसे महामानवों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए विविध सामाजिक और शैक्षणिक उपक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
संस्थापक अध्यक्ष साहेबराव पाटोले ने बताया कि संगठनात्मक कार्य को गति देने के उद्देश्य से राज्य और जिलास्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में संगठन की ओर से कई सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए साहेबराव पाटोले ने कहा कि — “मातंग समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने और युवाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठन ठोस प्रयास करेगा। साथ ही आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में मातंग समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संगठन की भूमिका निर्णायक रहेगी।”
बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें निम्न पदाधिकारी नियुक्त किए गए:
- राज्य सरचिटणीस: वामनराव गुढेकर
- राज्य संघटक: महादेवराव अडायके
- विदर्भ प्रदेशाध्यक्ष: चंद्रभानजी पोळकर (वाशिम)
- विदर्भ प्रदेश उपाध्यक्ष: गणेशराव यंगड
- विदर्भ प्रदेश सरचिटणीस: प्रतीककुमार शिंदे (अमरावती)
- विदर्भ प्रदेश सचिव: दत्तात्रय बोरकर
- विदर्भ प्रदेश संघटक: गजाननराव सोनोने
- विदर्भ प्रदेश सलाहकार: नामदेवराव जाधव
- जिल्हाध्यक्ष बुलढाणा (उत्तर): प्रल्हादराव कांबळे (नांदूरा)
- अध्यक्ष बुलढाणा जिल्हा (दक्षिण): मदनराव रत्नपारखी
- कार्याध्यक्ष: उत्तमराव बाजड
- जिल्हाध्यक्ष युवाघाडी (उत्तर): कृष्णा नाटेकर
- अध्यक्ष बुलढाणा जिल्हा युवा आघाडी (दक्षिण): मनीष पाटोले
- विदर्भ प्रदेश महिला सरचिटणीस: श्रीमती रमाबाई नाडे
- महिला आघाडी जिल्हाध्यक्ष: सौ. दुर्गाबाई श्रावण अडाळे (जळगाव जामोद)
- जिल्हा उपाध्यक्ष: उमेश बाभुळकर
- विदर्भ प्रदेश सह-संघटक: मदन नेमाडे
- तालुका अध्यक्ष लोणार: भगवानराव आवारे
बैठक में श्रीरामजी बाजड, अनिल पाटोले, किसन बाजड, राजू घाटोळे, किशोर बाजड, दीपक बाजड, विजय तोडे, मुकेश अवसरमोल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साहेबराव पाटोले ने बताया कि शेष पदाधिकारियों की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।
क्रांतीगुरु लहुजी विचार मंच की यह नई कार्यकारिणी मातंग समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम मानी जा रही है।
