भारतीय दलित पैंथर द्वारा 69वां धम्मचक्र परिवर्तन दिवस मिठाई बांटकर मनाया गया

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
आज 14 अक्टूबर को भारतीय दलित पैंथर संगठन की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक, सिडको (औरंगाबाद) में 69वां धम्मचक्र परिवर्तन दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर, सार्वजनिक बुद्ध वंदना, धम्म वंदना और संघ वंदना के साथ की गई।

इस अवसर पर भारतीय दलित पैंथर के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मणदादा भुतकर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर बुद्ध धम्म के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे जीवन में सुख, शांति और समता प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में पैंथर के मार्गदर्शक भीमराव जी गाडेकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि धम्म दीक्षा ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। इसी प्रकार प्रा. प्रकाश सोनवणे सर ने भी उपस्थितों को मोलाचे (महत्त्वपूर्ण) मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर मिठाई बांटकर धम्म दीक्षा के इस आनंदोत्सव को मनाया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष धम्मपाल दांडगे द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में मराठवाड़ा अध्यक्ष दशरथ कांबळे, समाधान कस्तुरे, उत्तर डोंगरे, बिरसने, रामानंद नवतुरे, अहमद पठाण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
