भोकरदन के दस गांवों से जुटाई गई राहत सामग्री से 16 बाढ़ प्रभावित गांवों को मदद पहुँचाई गई, लोक जागर सामाजिक संगठन की पहल

भोकरदन/करीम लाला
भोकरदन के दस गांवों से जुटाई गई राहत सामग्री को गोदाकाठ अंबड और उस्मानाबाद जिले के कळंब तालुका सहित कुल 16 बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुँचाया गया।
लोक जागर सामाजिक संगठन के श्री केशव जंजाळ पाटील ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को वालसा, कोठा ज., कोळेगाव, माळेगाव, बोरगाव ज., दावतपूर, ताडकलस, वडशद, तळणी और विरेगाव व भायडी गांवों से जुटाई गई राहत सामग्री को कळंब तालुका के प्रभावित गांवों जवळा, एकरूगा, इटकूर, अथरडी, पिंपळगाव को, बोरगाव ध., अंबड के बनेगाव में प्रत्यक्ष वितरित किया गया।
इस राहत अभियान में लगभग 100 क्विंटल धान्य, 800 साड़ियां और 800 संसार उपयोगी किट सीधे प्रभावितों के घरों तक पहुँची। सामग्री के वितरण में स्थानीय किसानों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण समुदाय ने सक्रिय योगदान दिया।
इस प्रयास के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को आवश्यक भोजन, कपड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराकर उनके जीवन में राहत पहुँचाई गई। स्थानीय लोगों ने सभी योगदानकर्ताओं का धन्यवाद किया और इस पहल की सराहना की।
