Breaking NewsJalna
जालना के सराफा लाइन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने पहचान के लिए की जनअपील

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर के सराफा लाइन परिसर में शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब साढ़े पांच फुट है। उसने सफेद रंग की गंदी धारियों वाली शर्ट और शरीर पर भगवा रंग का कपड़ा पहना हुआ था। व्यक्ति का रंग सावला, बाल सफेद तथा दाढ़ी बढ़ी हुई बताई गई है।
सदर बाजार पुलिस थाना, जालना ने इस व्यक्ति की पहचान में सहयोग करने की जनअपील की है। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत सदर बाजार पुलिस थाने से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान की जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
