AurangabadBreaking NewsMumbaiPolitics
इम्तियाज जलील की तिरंगा संविधान रैली में नितेश राणे पर हमला, कहा: ‘ओवैसी साहब के पजामे का साइज टिंगू से बड़ा है’
Imtiaz Jalil News

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता इम्तियाज जलील ने महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “टिंगू” कहा और तंज कसा कि ओवैसी साहब के पजामे का साइज राणे से बड़ा है। इम्तियाज ने ये बयान अपनी तिरंगा संविधान रैली के दौरान दिया, जो रामगिरी महाराज और नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में निकाली गई थी।
जलील ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने सांप्रदायिक बयानबाजी की है, और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी रैली को पुलिस ने मुलुंड में रोक दिया और इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कानून केवल हम पर लागू होते हैं।
जलील ने रैली के दौरान अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं:
- रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी।
- नितेश राणे पर कार्रवाई।
- किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर कानूनी कार्रवाई।
- मौलाना सलमान अजहरी की रिहाई।
रैली का नेतृत्व करने के बाद जलील देर रात मुंबई से वापस लौट गए।