भोकरदन में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का भव्य आयोजन — महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भोकरदन/करीम लाला
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालना और पुलिस थाना भोकरदन के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय एकता दिवस” तथा “रन फॉर यूनिटी” के अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. नितीन कटेकर के मार्गदर्शन में किया गया। यह दौड़ छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, भोकरदन से लेकर कृषी कार्यालय, भोकरदन तक आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में विजयीभव करियर अकादमी, उड़ान अकादमी, ज्ञानदीप अभ्यासिका सहित स्थानीय रनिंग समूहों के धावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों में जोश और उत्साह देखने लायक था।
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए थे —
प्रथम पुरस्कार ₹2100, द्वितीय पुरस्कार ₹1500, और तृतीय पुरस्कार ₹1100।
पुरुष वर्ग में विजेता:
1️⃣ योगेश पडोळ (जालना)
2️⃣ प्रवीण प्रकाश वाघमोडे
3️⃣ गणेश अशोक लवटे (तडेगांव, ता. भोकरदन, जि. जालना)
महिला वर्ग में विजेता:
1️⃣ पूजा लोखंडे (बरजळा लोखंडे)
2️⃣ ज्योती लोखंडे
3️⃣ खुशी कायस्थ — तीनों विजेता विजयीभव करियर अकादमी की छात्राएँ हैं।
विजेताओं को पुरस्कार राशि पुलिस थाना भोकरदन के प्रभारी अधिकारी किरण बिडवे, पुलिस उपनिरीक्षक पवन राजपूत, भास्कर जाधव और सुधाकर दौड़ के हस्ते प्रदान की गई।
इस मैराथन स्पर्धा को शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिसाद दिया, जिससे कार्यक्रम में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश सफलतापूर्वक प्रसारित हुआ।
