Breaking NewsBuldhana

बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र में देवा भाऊ फाउंडेशन की कार्यकारिणी में सुंदर संचेती की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लोणार / फिरदोस खान पठान 

बुलढाणा लोकसभा और मेहकर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर निर्मल संचेती को देवा भाऊ फाउंडेशन की कार्यकारिणी की सामाजिक कार्य समिति में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

सुंदर संचेती ने पिछले कई वर्षों से लोणार सहित पूरे तालुके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और युती के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए लगातार मेहनत की है। वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने, जनता से संवाद स्थापित करने और पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व के आदेशों का पालन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए देवा भाऊ फाउंडेशन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति की खबर फैलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, मित्रमंडल और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button