Breaking NewsBuldhanaPolitics

लोणार नगर परिषद 2025: भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव — कार्यकर्ताओं को दी गई ‘एकला चलो रे’ की प्रेरणा

लोणार/फिरदोस खान पठाण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोणार नगर परिषद चुनाव 2025 के लिए अपनी चुनावी तैयारी बैठक 2 नवंबर को लोणार शहर के दि ग्रैंड विश्वनाथ मंगल कार्यालय में बड़ी उत्साह और जोश के साथ आयोजित की। बैठक में भाजपा बुलढाणा जिल्हाध्यक्ष विजयराजजी शिंदे की प्रमुख उपस्थिति रही।

इस बैठक में मंच पर उपस्थित थे:

  • जिल्हाध्यक्ष और माजी विधायक विजयराज शिंदे
  • चुनाव प्रमुख मोहन शर्मा
  • जिल्हा महासचिव दत्ता पाटील और प्रकाश गवई
  • जिल्हा उपाध्यक्ष विजय मापारी
  • जिल्हा सचिव शिवाजी सानप
  • तालुका अध्यक्ष गजानन मापारी
  • माजी तालुका अध्यक्ष भगवानराव सानप
  • शहराध्यक्ष शुभम बनेरु

बैठक में भाजपा के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वरिष्ठ नेताओं की रणनीतियों से थके कार्यकर्ता चाहते हैं कि उन्हें अपनी ताकत आजमाने का मौका मिले। इसके लिए स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव सर्वोत्तम अवसर होते हैं। यही कारण है कि भाजपा ने लोणार नगर परिषद चुनाव 2025 में कार्यकर्ताओं को पूरी स्वतंत्रता दी है।

जिल्हाध्यक्ष विजयराज शिंदे ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए अपने भाषण की शुरुआत डायलॉग से की:
“मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंदर हूं, लौट कर वापस आउंगा”

बैठक में यह घोषणा भी की गई कि लोणार शहर में भाजपा स्वबळ पर चुनाव लड़ेगी। युति या गठबंधन के बजाय पार्टी अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा बैठक में यह जानकारी दी गई कि नगरसेवक पद के लिए 38 इच्छुक उम्मीदवारों और नगराध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने फॉर्म जमा किए हैं। उम्मीदवारों की मुलाकात चुनाव प्रमुख द्वारा की जा चुकी है। जल्द ही प्रत्येक वार्ड और नगराध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

बैठक में युवा मोर्चा जिल्हा महासचिव शुभम देसाई, युवा मोर्चा तालुका अध्यक्ष देवांग संचेती, किसान मोर्चा जिल्हा महासचिव मारोतराव सुरोशे, सोशल मीडिया प्रभारी उद्धव आटोळे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यदि नगर परिषद चुनाव में युति या गठबंधन के बजाय भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, तो यह पार्टी के कार्यकर्ताओं को शक्ति दिखाने और विरोधी दलों को चुनौती देने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button