Breaking NewsJalnaPolitics

भोकरदन नगर परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) में हलचल — कार्यकर्ताओं ने की नगराध्यक्ष पद की मांग, आढावा बैठक में जुटे सभी प्रमुख नेता

भोकरदन/करीम लाला 

आगामी भोकरदन नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर आज माजी विधायक चंद्रकांत दानवे के संपर्क कार्यालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की एक महत्वपूर्ण आढावा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना परिचय देते हुए अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और आगामी चुनाव में पार्टी की टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उम्मीदवारों के वक्तव्यों में जनसेवा के प्रति समर्पण और गांव के विकास की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

बैठक के दौरान यह मत व्यक्त किया गया कि संगठन को मजबूत रखकर, विकासमुखी और जनसेवक नेतृत्व के माध्यम से ही भोकरदन का समग्र विकास संभव है। माजी विधायक चंद्रकांत दानवे ने कहा कि “यदि हम सब एकजुट होकर, ईमानदारी और निष्ठा से काम करें, तो निश्चित रूप से भोकरदन नगर परिषद पर पुनः राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) का झंडा फहराएगा।”

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकमुखी स्वर में यह आग्रह रखा कि नगराध्यक्ष पद पार्टी के किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को दिया जाए।

इस मौके पर पूर्व नगराध्यक्ष चंद्रकांत पगारे, रत्नमाला लॉन्स के संचालक राजेंद्र जाधव (देशमुख), व्यापारी निसारुद्दीन शेख, शेख खाजा बागवान, मसूद सौदागर, सामाजिक कार्यकर्ता रतन खिरे, पूर्व नगरसेवक हमदू चाऊस, कांग्रेस कार्यकर्ता दादाराव सपकाळ, धनराज भारती समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन सभी ने माजी विधायक चंद्रकांत पुंडलिकराव दानवे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।

बैठक में तालुकाध्यक्ष रमेश शेठ सपकाळ, युवानेता सुधाकर अण्णा दानवे, युवक तालुकाध्यक्ष प्रा. डॉ. अंकुश जाधव, पूर्व उपनगराध्यक्ष शफिक शेठ पठाण, शब्बीर कुरेशी, पूर्व नगराध्यक्ष चंद्रकांत पगारे, शहराध्यक्ष नईम कादरी, पूर्व नगरसेवक नसीम पठाण, अब्दुल कादिर बापू, अजहर शहा, शमीम मिर्झा, एजाज शहा, भिसे सर, महिला जिल्हा उपाध्यक्ष वंदना हजारे, शहराध्यक्षा कांताताई वाघमारे, शफी भाई महामंत्री, मुमताज मदनी, शशी भूषण चौधरी, शकू मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और इच्छुक उम्मीदवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button