जालना महानगरपालिका चुनाव 2025 : मतदाता सूची का संशोधित कार्यक्रम घोषित, नागरिकों से नाम जांचने की अपील!

जालना/कादरी हुसैन
राज्य निर्वाचन आयोग ने जालना महानगरपालिका के आगामी आम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने सभी नागरिकों से जिम्मेदार मतदाता बनने की अपील की है और कहा है कि हर पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचे।
📅 संशोधित तिथियाँ इस प्रकार हैं:
- प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
- आपत्तियाँ व सुझाव स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 22 नवम्बर 2025 (शनिवार)
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 दिसम्बर 2025 (शनिवार)
🗳️ मतदाताओं के लिए विशेष सूचना:
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 14 नवम्बर को प्रकाशित होने वाली प्रभागवार प्रारूप मतदाता सूची को नागरिक ध्यानपूर्वक जांचें। नाम, पता, उम्र या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि दिखाई दे तो 22 नवम्बर तक महानगरपालिका कार्यालय में लिखित आपत्ति या सुधार आवेदन जमा करें।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतदाता सूची का यह अद्यतन अभियान पूरी पारदर्शिता से संचालित किया जाएगा ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।
“आपका एक वोट — जालना के विकास की दिशा तय करेगा।
मतदान आपका अधिकार ही नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी है।”
