औरंगाबाद में जालसाजी का खुलासा: चोरी का केस रचने वाला खुद निकला आरोपी!

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
दिनांक 06/11/2025 को फरदीन रफिक शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी रागड़ा कॉलनी, फैलाव नगर ने पुलिस थाना जिन्सी में शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पास से ₹4,00,000 की नकद राशि जबरदस्ती छीन ले गए। घटना उस समय हुई जब वह आनंद अग्रवाल के लिए शाम इलेक्ट्रीकल से पैसे ले जा रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने ही यह चोरी की साजिश रची थी। फरदीन ने बताया कि वह मालिक के आदेशानुसार अन्य व्यापारियों से पैसे लेकर मालिक को देता था। अपने दो साथियों के साथ योजना बनाकर उसने दिनांक 06/11/2025 को नकदी की बैग मोटरसाइकिल पर रखकर जालना रोड से ले जाते समय चोरी का झूठा मामला रचा।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दो अन्य साथी भी योजना में शामिल थे, जो पहले से उसी स्थान पर इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ₹4,00,000 नकद जब्त कर लिया है। उसके अन्य दो साथी अभी फरार हैं।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ न्यायालय ने उसे 09/11/2025 तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा।
इस कार्यवाही में पुलिस आयुक्त श्री सुधीर हिरेमठ, पुलिस उप आयुक्त परिमंडल-2 श्री प्रशांत स्वामी, पुलिस उप आयुक्त अपराध श्री रत्नाकर नवले, सहाय्यक पुलिस आयुक्त श्री मनोज पगारे और पुलिस निरीक्षक, थाना जिन्सी श्री शिवाजी बुधवंत के मार्गदर्शन में पुलिस टीम – सहाय्यक निरीक्षक गौतम बावळे, उप निरीक्षक गणेश माने, पोह संदीप सानप, पोह नरेंद्र चव्हाण, पोजे भिमराव पवार, पोअं संतोष शंकपाळ और मोपअं प्राजक्ता वाघमारे शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
