जालना में अतिक्रमण रोकने वाले मोहम्मद जावेद पर FIR दर्ज, जेसीबी के सामने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर महानगरपालिका के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मोहम्मद जावेद मोहम्मद इस्माईल (उम्र 40 वर्ष, निवासी मियां साहब दरगाह) के खिलाफ सदर बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
अतिक्रमण विभाग प्रमुख व स्वच्छता निरीक्षक शाम्सन छबुराव कसबे की फिर्याद के अनुसार, सहाय्यक आयुक्त सुप्रिया चव्हाण के आदेशानुसार 6 नवंबर को पाणीवेस से दर्गा रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान राजमंदिर टॉकीज के पास आरोपी का अवैध शेड तोड़ा गया था।
अगले दिन, 7 नवंबर को जब मनपा कर्मचारी जेसीबी और टिप्पर लेकर मलबा हटाने पहुंचे, तब आरोपी जावेद इस्माईल ने जेसीबी के सामने आकर सरकारी काम में अडथळा निर्माण किया। बताया गया कि उसने फावड़े से लटककर और मशीन के आगे लेटकर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की।
अधिकारियों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और धमकी देते हुए कहा कि “बाहर मिलोगे तो देख लूंगा।” इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में अडथळा, गैरवर्तन और धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की जांच मुख्य आरक्षक शिवहरी किसानराव दिघोले (क्र. 317) के सुपुर्द की गई है।
