जालना: मोतीबाग चौपाटी में अवैध ठेलों पर कार्रवाई, जिल्हाधिकारी अस्मिता मित्तल ने स्वच्छता और सजावट के दिए निर्देश

जालना/कादरी हुसैन
मा. जिल्हाधिकारी एवं महानगरपालिका प्रभारी आयुक्त अस्मिता मित्तल ने मोतीबाग चौपाटी का निरीक्षण किया और परिसर में बिना अनुमति लगाए गए रगड़ा (ठेला) गाड़ियों की जांच की। जिन ठेला चालकों के पास अनुमति नहीं थी, उन्हें मौके पर ही हटाने के आदेश दिए गए।
जिन 12 ठेला धारकों के पास वार्षिक पावती और अधिकृत अनुमति है, उन्हें अपने ठेले निर्धारित स्थान—गार्डन के सामने—लगाने की अनुमति दी गई। साथ ही चौपाटी परिसर में पार्किंग की सुविधा बनाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।

स्वच्छता निरीक्षक को परिसर की पूरी सफाई और बीच में जमा गंदगी हटाने का आदेश दिया गया। उद्यान अध्यक्ष को भी तालाब में सूखे व झुके पेड़ों को काटने और रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरे में मा.अतिरिक्त आयुक्त अर्जुन सर, उपायुक्त नंदा गायकवाड, अभियंता सय्यद साउद, स्वच्छता प्रमुख कैलास चांदणे, स्वच्छता निरीक्षक शोएब खान, अरुण वानखेडे, रवींद्र कल्याणी समेत सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अस्मिता मित्तल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि सभी अपने कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता से करें, शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखें। उन्होंने चौपाटी को रंग-रिबन से सजाने, वॉकिंग ट्रैक बनाने और परिसर को और आकर्षक बनाने के भी आदेश दिए।
