Breaking NewsCrime NewsJalna

भोकरदन में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त

भोकरदन/करीम लाला 

आज दिनांक 08 नवंबर 2025 को पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर भोकरदन पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।

सूचना के अनुसार, बिडवे साहब के आदेश पर पुलिस ठाणे भोकरदन के अंतर्गत पो.हे.कॉ. 1217 सोमनाथ मंडलिक, पो.हे.कॉ. 1375 उमेश टेकाळे, पो.अ. 713 अर्जुन टेकाळे और पो.अ. 1317 शरद शिंदे की टीम गठित की गई। इस टीम ने पूर्णा नदी के खापरखेडा शिवार क्षेत्र में छापा मारते हुए बिना नंबर का एक सवराज ट्रैक्टर 744 ट्रॉली सहित जब्त किया।

इस दौरान दो आरोपी —
1️⃣ अमोल नाना भालेराव (उम्र 29 वर्ष, निवासी खापरखेडा, ता. भोकरदन, जि. जालना)
2️⃣ दिलीप वायाळ (निवासी खापरखेडा, ता. भोकरदन, जि. जालना)
को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लगभग ₹5,00,000 मूल्य का ट्रैक्टर और ₹4,000 मूल्य की एक ब्रास रेत जब्त की गई।

इसी तरह, भोकरदन–सिल्लोड मार्ग पर एक हाईवा (क्र. MH-17-BY-3001) भी पकड़ी गई, जिसमें अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। इस वाहन से जुड़े आरोपी —
1️⃣ अमोल विनायक पाबळे (उम्र 19 वर्ष, निवासी मासनपुर)
2️⃣ गणेश मधुकर राऊत (उम्र 25 वर्ष, निवासी फत्तेपुर, ता. भोकरदन)
को भी हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से ₹25,00,000 मूल्य का हाईवा और ₹20,000 मूल्य की 5 ब्रास रेत बरामद की गई।

इस प्रकार पुलिस ने कुल मिलाकर लगभग ₹30 लाख का माल जब्त किया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. नितीन कटेकर तथा पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस टीम में पो.हे.कॉ. सोमनाथ मंडलिक, उमेश टेकाळे, अर्जुन टेकाळे और शरद शिंदे की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button