Breaking NewsCrime NewsVidharbh

वाशिम: मुंबई–नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दो हिस्सों में मिला मृतदेह, पुलिस ने शुरू कि जांच

खासदार टाईम्स विदर्भ वृत्तसेवा 

वाशिम जिले में मुंबई–नागपुर समृद्धि महामार्ग पर मालेगाव से शेलुबाजार के बीच चैनल 218 के पास एक पुरुष का मृतदेह मिला, जो कुज चुके और दो हिस्सों में बंटे हुए थे। एक तरफ पांव और दूसरी तरफ कमर से ऊपर का हिस्सा दिखाई दे रहा था। इस भयानक घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के आधार पर प्रारंभिक अनुमान है कि मृतक की मृत्यु आठ से दस दिन पहले हुई होगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है, कोई अपघात हुआ है, या मृतदेह किसी ने यहां फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतदेह को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी। इसके साथ ही, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है।

समृद्धि महामार्ग मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला एक व्यस्त और तेज़ मार्ग है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन मृतदेह का दो हिस्सों में होना इस घटना को और गंभीर बनाता है, जिससे हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि इस मृतक या घटना के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें। जांच पूरी होने के बाद ही मृतक की पहचान और मृत्यु का असली कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की कसकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button