भोकरदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) को बड़ा झटका — केशव पाटील जंजाळ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अजित पवार गुट का दामन थामा

भोकरदन/करीम लाला
भोकरदन तालुका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) को उस समय बड़ा झटका लगा जब माजी आमदार चंद्रकांत दानवे के गट से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अजित दादा पवार (उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र) की उपस्थिती में मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में सामूहिक रूप से प्रवेश किया।
इस अवसर पर सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील, खेल मंत्री तथा माजी विधानसभा अध्यक्ष अरुण भाई गुजराती, मंत्री धनंजय मुंडे, वरिष्ठ नेता शिवाजीराव गर्जे, प्रदेश युवक सरचिटणीस धैर्यशील अरविंदराव चव्हाण और प्रदेश प्रवक्ता सुरज चव्हाण उपस्थित थे।

इस बड़े प्रवेश सोहले में भोकरदन तालुका के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, जिल्हा परिषद और पंचायत समिति सदस्य, आजी-माजी सरपंच-उपसरपंच, महिला पदाधिकारी तथा अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश युवक सरचिटणीस धैर्यशील चव्हाण के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर धैर्यशील चव्हाण ने कहा कि “भोकरदन तालुका में अजित दादा पवार गट की ताकत इस प्रवेश के बाद और अधिक बढ़ेगी। केशव पाटील जंजाळ और मनीषा ताई जंजाळ जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता संगठन को नई दिशा देंगे।”
कार्यक्रम में तालुका अध्यक्ष सुरेशराव सपाटे और तालुका कार्याध्यक्ष सुनीलराव साबळे भी उपस्थित रहे।
प्रवेश लेने वालों में प्रमुख रूप से — केशव पाटील जंजाळ, सुभाषराव पोटे (पूर्व सरपंच, वालसा), मनीषा गजानन जंजाळ (पूर्व जिला परिषद सदस्य), सुनीता सुदाम देटे (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), अरुण बनकर (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), शेख अयूब सेट, हादी चाऊस (अल्पसंख्यक तालुका अध्यक्ष), दादाराव इंच्चे, फकीरबा उबाळे (कोठा ज.), श्रीरंगराव जामूदे (माळेगाव), कृष्णा गावंडे, संतोष जाधव (कोळेगाव), सुदामराव देठे, शालिकराव बोराडे, हरिभाऊ जोगदंड, ईश्वरसिंह सुरडकर, रामधन सुरडकर (गोद्री), फकीरचंद राणा, परमेश्वर सोरमारे, सचिन तेलंगरे, गजाननराव इंच्चे, भागवत कानडजे, नारायण जगताप, ज्ञानेश्वर पवार, भगवानराव कुदर, गजानन सोन्नी, रमेश कुदर (बोरगाव ज.), शेख बशीर, जहूर भाई चौधरी, सतीश रिंडे, हादी चाऊस (बाभूळगाव), संजय वाघ (पूर्व सरपंच), पंडितराव गायके, संदीप वाघ (तळणी), दिनकरराव जाधव, दादाराव जाधव (ताडकळस), रेखा ताई जंजाळ (सरपंच, भायडी तळणी), सुगंधाबाई माळोदे तथा वालसा वडाळा सर्कल के कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सभी नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा, “आप सभी के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में अजित दादा गट मजबूती से उतरेगा और विजय निश्चित रूप से हमारा होगा।”
अजित पवार ने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ पूरी ताकत से खड़ी रहेगी और स्थानीय निकाय चुनावों में संगठन की एकजुटता से ऐतिहासिक सफलता हासिल की जाएगी।
इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे परिसर में ‘अजित दादा पवार’ के जयघोष गूंजते रहे।
