Breaking NewsJalnaPolitics

जालना में कांग्रेस ने शुरू किया उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकारना, 20 नवम्बर तक मिलेगा मौका — शहराध्यक्ष अतिक खान ने दी जानकारी

जालना/कादरी हुसैन

आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अब आधिकारिक रूप से इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकारना शुरू कर दिया है।
यह जानकारी जालना शहर कांग्रेस कमेटी के शहराध्यक्ष अतिक खान ने दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा. हर्षवर्धन सपकाळ, सांसद मा. डॉ. कल्याण काले, तथा जिलाध्यक्ष मा. राजाभाऊ देशमुख के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

शहराध्यक्ष अतिक खान ने बताया कि 20 नवम्बर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार पार्टी का अधिकृत आवेदन पत्र शहराध्यक्ष अतिक खान के संपर्क कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

📍 स्थान:
संपर्क कार्यालय, रवि प्राइड कॉलोनी, एलपीजी पंप के पास, निवांत होटल के समीप,
छत्रपती संभाजीनगर / औरंगाबाद रोड, जालना।

🕒 समय:
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।

भरे हुए आवेदन सीधे शहराध्यक्ष अतिक खान को जमा कराना अनिवार्य होगा।

पार्टी द्वारा निर्धारित निधि शुल्क के अनुसार,

  • खुली श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹5000
  • अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को ₹2500
    जमा करना आवश्यक है।

साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

कांग्रेस पार्टी का यह कदम नगर निगम चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को गति देने वाला माना जा रहा है, जिससे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button