कन्नड़ तालुका : अंधानेर–मुंडवाड़ी मार्ग की दुरुस्ती शुरू, शिवसेना की पहल से विकास कार्य को मिली गती

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड़ तालुका में लंबे समय से खराब पड़े अंधानेर से मुंडवाड़ी मार्ग की दुरुस्ती का काम आखिरकार शुरू हो गया है। यह कार्य लोकप्रिय विधायक सौ. संजना ताई जाधव के आदेश पर तथा शिवसैनिक इंद्रजीत भाऊ चव्हाण और सौ. सुनीता ताई इंद्रजीत चव्हाण नागदकर की निरंतर पहल के बाद शुरू कराया गया।
कई दिनों से नागरिक इस खराब सड़क से परेशान थे। अब इस मार्ग का नवनिर्माण और दुरुस्ती शुरू होने से ग्रामस्थों में खुशी का माहौल है। यह काम समय पर पूरा हो, इसके लिए सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सूर्यवंशी साहेब के मार्गदर्शन में दुरुस्ती कार्य शुरू किया गया है।
इस मौके पर बाबासाहेब मोहिते, मुंडवाड़ी उपसरपंच विट्ठल भाऊ, शिवनाथ भाऊ मालकर, विजय बागले, शरद मोहिते, कारभारी दापके, दीपक वाघ, शिवसेना उपतालुका प्रमुख दशरथ राठोड़ सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
विधायक संजना ताई के मार्गदर्शन और शिवसैनिकों के प्रयास से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुल रही हैं।
