Breaking NewsJalna

जालना में बड़ी पानी संकट की स्थिति: औरंगाबाद–पैठण रोड पर 900 mm पाइपलाइन फटने से शहर की सप्लाई ठप

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर की मुख्य जल आपूर्ति आज सुबह तड़के अचानक बाधित हो गई, जब औरंगाबाद–पैठण रोड पर स्थित 900 मि.मी. व्यास की डी.आई. मुख्य पाइपलाइन के जॉइंट में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। यह घटना सुबह लगभग 3:30 बजे सामने आई, जिसके चलते पूरे शहर की पानी सप्लाई तत्काल रोकनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही जालना महानगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और संबंधित ठेकेदार एजेंसी को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में लाइन की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी है। पाइपलाइन के जॉइंट के फिसलने/निसटने के कारण बड़ा रिसाव हुआ, जिसे नियंत्रित करने के लिए मनपा की टीम पूरी क्षमता से काम कर रही है।

महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत पूर्ण होने तक पानी का उपयोग केवल अत्यावश्यकता के अनुसार करें और प्रशासन को पूरा सहयोग दें। मनपा अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और मरम्मत कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

पानी आपूर्ति पुनः शुरू होने पर नागरिकों को इसकी जानकारी अलग से दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button