Breaking NewsKannad

कन्नड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सौ. अनीता काकासाहेब कवडे ने शिवसेना की ओर से दाखिल किया नामांकन

कन्नड़/अशरफ़ अली 

साधु–संतों के आशीर्वाद और समस्त जनता जनार्दन के विश्वास के साथ कन्नड़ नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए सौ. अनीता काकासाहेब कवडे ने शिवसेना की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है। यह नामांकन विधायक सौ. संजना ताई जाधव के मार्गदर्शन और समर्थन में किया गया है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिवसेना नेतृत्व का मानना है कि कन्नड़ शहर के विकास के लिए सौ. अनीता कवडे का अनुभव और संजना ताई जाधव का नेतृत्व एक नई दिशा प्रदान करेगा।

जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और विधायक सौ. संजना ताई जाधव के मार्गदर्शन में कन्नड़ नगरपालिका के विकास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button