AurangabadBreaking NewsPolitics

प्रभाग 4 से चुनाव लड़ने की तैयारियाँ तेज: फैसल मुजावर ने एनसीपी (शरद पवार गुट) से टिकट हेतु फॉर्म दाखिल किया

औरंगाबाद/प्रतिनिधि

नगर निगम चुनाव के बढ़ते राजनीतिक माहौल के बीच फैसल मुजावर ने प्रभाग क्रमांक 4 से चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के औरंगाबाद हड़को स्थित कार्यालय में टिकट हेतु अपना आवेदन पत्र दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ फॉर्म भरने पहुंचे मुजावर ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से पार्टी के लिए लगातार सक्रिय हैं और संगठन ने जो भी जिम्मेदारियाँ दीं, उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।

फैसल मुजावर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग राजराजा पुरकर साहब के मार्गदर्शन में उन्होंने दिन-रात पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। पैठन जिले में आयोजित ओबीसी शिव–शाहू–फुले–आंबेडकरांची वारी कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाई और विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका भी सफलतापूर्वक निभाई। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और लगातार किए गए सामाजिक–राजनीतिक कार्यों को देखते हुए उन्हें टिकट मिलना उनका अधिकार है।

नगर निगम चुनाव की घोषणा की संभावना के बीच सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। एनसीपी (एसपी) की ओर से हड़को स्थित कार्यालय में 17 नवंबर से इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

प्रभाग 4 में पडेगांव, अंसार कॉलोनी, मिटमिटा, चांदमारी, मस्जिद परिसर, रावरासपुरा, प्रियांकदर्शनी कॉलोनी, एमएसबी, भावसिंगपुरा, तारंगन, शिवपुरी समेत कई कॉलोनियाँ शामिल हैं। फैसल मुजावर ने कहा कि वे इन इलाकों की समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं और वर्षों से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करते आ रहे हैं। सभी समाजों और धर्मों के लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो वे निश्चित रूप से जीत दर्ज करेंगे और प्रभाग 4 में एनसीपी (एसपी) का झंडा बुलंद करेंगे।

फॉर्म दाखिल करते समय राष्ट्रवादी ओबीसी विभाग के मराठवाड़ा अध्यक्ष जीतेंद्र अटक, उद्धव ठाकरे गुट के पश्चिम विभाग प्रमुख बालासाहेब अगाडे, एसपी जिला बूथ समिति अध्यक्ष मोहम्मद हबीब शेख (मुन्नाभाई), रामदास लोहकरे, विनोद खामगांवकर, अयूब खान, शेख इरफान, सैयद एजाज, मुकीमुद्दीन सिद्दीकी, बासेत देशमुख, हरिभाऊ कांबले, विजय केदार, कडुबा शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button