AurangabadBreaking News

औरंगाबाद : धार्मिक दर्शन से लौट रही वाळूज की सात महिलाओं की रिक्षा को ट्रैवल बस की भीषण टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाळूज क्षेत्र की सात महिला भक्तों का परती का सफ़र दुःखद घटना में बदल गया। मध्य प्रदेश के सिहोर में धार्मिक दर्शन कर लौटीं ये महिलाएं बुधवार की सुबह औरंगाबाद रेल्वे स्टेशन से रिक्षा लेकर वाळूज जा रही थीं। इसी दौरान पंचवटी चौक के पास एक निजी ट्रैवल बस ने रिक्षा को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के समय बस की दाहिनी ओर की डिक्की खुली हुई थी। तेज रफ्तार से आ रही बस ने लापरवाही से मोड़ लेते हुए रिक्षा को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी कि बस की डिक्की का दरवाजा रिक्षा का पिछला हिस्सा चीरता हुआ निकल गया। इस भीषण टक्कर में रिक्षा के पीछे बैठी चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायलों में आशाबाई राजू चव्हाण और लत्ता बाई परदेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल महिलाओं को तुरंत घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिक्षा के बीच वाली सीट पर बैठी तीन महिलाएं भी मामूली रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस ने हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से औरंगाबाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button