Breaking NewsJalnaSports–Education–Health

स्काउट-गाइड संघनायक शिविर जालना में उत्साहपूर्ण संपन्न, विद्यार्थियों में टीम भावना का विकास

जालना/कादरी हुसैन

भारत स्काउट एवं गाइड जिला कार्यालय, जालना में 21 नवंबर 2025 को तालुकास्तर के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों का एक दिवसीय संघनायक शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन प्रातः 11 बजे स्काउट-गाइड आंदोलन के जनक लॉर्ड बेडन पॉवेल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती अख्तर जहाँ कुरैशी के शुभहस्तों से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघटक (गाइड) श्रीमती सोनिया शिरसाठ, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रमेश भागवत और गाइड कैप्टन विजया वाघ उपस्थित थे।

उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड नियम, वचन, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगीत, आंदोलन का इतिहास, स्काउट-गाइड का उद्देश्य, पेट्रोल सिस्टम, ध्वजारोहण पद्धति, विभिन्न प्रकार की गांठें, तालियाँ, सामूहिक खेल और पथ संचलन के विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। सभी विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभाग किया और अभ्यास में पूरी निष्ठा दिखाई।

शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस शिविर में जालना तालुका के 95 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रमुख स्कूलों में नेहरू विद्यालय गोलापांगरी, महानगरपालिका प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय (मुर्गी तलाव), श्रीमती दानकुवर हिंदी कन्या विद्यालय, नूतन विद्यालय, सरस्वती भवन प्रशाला, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हाई स्कूल, श्री रंगनाथ महाराज विद्यालय, अभिजीत विद्यालय नेर, जि.प. प्राथमिक विद्यालय सारवाड़ी, शांतिनिकेतन विद्यामंदिर, जि.प. प्रा. शाळा वरखेड़ा, श्री एम.एस. जैन विद्यालय, जि.प. केंद्र प्राथमिक विद्यालय पिरपिंपलगांव, अहिल्यादेवी प्राथमिक विद्यालय, नेत्रदीप विद्यालय मोतीगांव और श्री पी.एम. श्री प्रशाला नेर शामिल थे।

शिविर की सफलता में स्काउट मास्टर चक्रपानी, डी.वाई. मुंडे, एस.एन. जाधव, एस.बी. घुघे, के.एस. शेलके, जी.आर. खरात, वी.के. मगरे, बी.एस. म्हस्के, एस.एन. शिंगणे, एस.वी. वाघमारे, गाइड कैप्टन दीपा कुलकर्णी, पी.आर. अमोलिक, ए.जी. म्हस्के, एस. लामधाडे, विजया सुरडकर, जी.एस. पाटील और कार्यालयीन कर्मचारी साईनाथ ठकूरवार तथा नंदू आडे का विशेष योगदान रहा।

जिला प्रशिक्षण आयुक्त अख्तर जहाँ कुरैशी ने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व कौशल और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, “संघ में कार्य करने से बच्चों में सामूहिक कार्य करने की भावना और जिम्मेदारी की समझ आती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button