Breaking NewsKannad

नगर परिषद कन्नड़ वार्ड क्रमांक 9 की उम्मीदवार कमरुननीसा अब्दुल रऊफ को मिला समर्थन; फौजिया बी. अयूब शेख ने नामांकन वापस लिया

कन्नड़/अशरफ़ अली 

नगर परिषद कन्नड़ के वार्ड क्रमांक 9 से उम्मीदवार कमरुननीसा अब्दुल रऊफ को महत्वपूर्ण जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। फौजिया बी. अयूब शेख ने अपना अर्ज़ी वापस लेते हुए कमरुननीसा अब्दुल रऊफ को सार्वजनिक रूप से समर्थन देने की घोषणा की है।

इस अवसर पर उनके साथ अयूब शरीफ (ऑडिटर) शेख और कन्नड़ के पूर्व नगराध्यक्ष रफीक शेट्ठ भी उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए एक सक्षम और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है, और कमरुननीसा अब्दुल रऊफ इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती हैं।

समर्थन मिलने के बाद कमरुननीसा अब्दुल रऊफ ने सभी स्थानीय नागरिकों और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और मूलभूत सुविधाओं के सुधार को प्राथमिकता देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button