कांग्रेस की भव्य पदयात्रा को उत्साही प्रतिसाद: सिल्लोड नगर परिषद चुनाव प्रचार की जोरदार शुरुआत

सिल्लोड/प्रतिनिधि
सिल्लोड नगर परिषद चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस पार्टी ने बड़े उत्साह के साथ की। सांसद डॉ. कल्याणरावजी काळे ने म्हसोबा महाराज मंदिर में नारियल फोड़कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। इसके बाद निकाली गई भव्य पदयात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संत गाडगेबाबा की प्रतिमाओं पर सांसद डॉ. काळे ने पुष्पहार अर्पित किए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस के केंद्रीय प्रचार कार्यालय का उद्घाटन भी उनके हस्ते किया गया।

सांसद डॉ. काळे ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विकास दृष्टि पर प्रकाश डाला। इस विशाल रैली में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रमुख उपस्थित नेताओं में जिल्हाध्यक्ष किरणभाऊ डोणगावकर पाटील, पक्षनिरीक्षक डॉ. जफर खान, प्रदेश सरचिटणीस रविंद्रदादा काळे, उपप्रभारी गौरव जयस्वाल, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्याक विभाग के प्रदेश सरचिटणीस कैसर आज़ाद शेख, नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनेखा पठाण, कांग्रेस तालुकाध्यक्ष भास्कर घायवट, शिवसेना तालुकाप्रमुख रघुनाथ घरमोडे, राष्ट्रवादी तालुकाध्यक्ष राहुलजी ताठे, माजी तालुकाध्यक्ष अजित पाटील, राष्ट्रवादी शहराध्यक्ष शेख शाकीर, सिल्लोड–सोयगाव विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आवेस आज़ाद, युवा शहराध्यक्ष जाबेर पठाण, शहराध्यक्ष शेख फिरोज, देविदास दांडगे, तथा आघाड़ी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
