Breaking NewsJalna

जालना सदर बाजार डीबी टीम की कार्रवाई: दो आरोपियों से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

जालना/कादरी हुसैन

जालना के सदर बाजार थाना क्षेत्र में डीबी टीम ने दिनांक 25/11/2025 को एक धमाकेदार कार्रवाई अंजाम दिया। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि राज बबन घाटेकर (20 वर्ष), निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर, जालना, अपने कमर में देसी कट्टा लेकर चमड़ा बाजार क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना मिलने के बाद डीबी टीम के स्टाफ और दो पंचों के साथ पुलिस निरीक्षक संदीप भारती के नेतृत्व में छापा मारा गया। छापे के दौरान मौके पर राज बबन घाटेकर और दीपक संतोष अम्बिलडगे (19 वर्ष), निवासी भगतसिंह चौक, हनुमान घाट, जालना, दोनों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने स्टील बॉडी वाला काले रंग का देसी कट्टा, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किए। जब्त कुल मुद्देमाल की कीमत लगभग ₹42,000 आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में हुई। डीबी टीम के पो.उप.नि. शैलेश म्हस्के, जगन्नाथ जाधव, कावळे, पटेल, शिगणे, दुर्गेश गोफणे, गणेश तेजनकर, धनंजय लोंढे, शेख, कटकम, मुंजाळ और चालक कल्पेश पाटोल ने इस कार्रवाई में विशेष योगदान दिया।

सफल इस छापे से सदर बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त संदेश देने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button