Breaking NewsJalna

जालना-मंठा रोड पर देह-व्यापार का अड्डा ध्वस्त – साईच्छा होटल पर धड़ाकेदार छापा, होटल मालिक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाएँ मुक्त

जालना/कादरी हुसैन

जालना से मंठा जाने वाले रोड पर स्थित रामनगर शुगर फैक्ट्री के पास साईच्छा होटल में लंबे समय से चल रहे देह-व्यापार के काले धंधे का पर्दाफाश करते हुए अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक कक्ष ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना पर की गई इस अचानक छापेमारी में होटल मालिक सहित 4 आरोपी धर दबोचे गए, जबकि 3 पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया।

सूत्रों से मिली विश्वसनीय जानकारी में खुलासा हुआ था कि होटल मालिक सुधाकर यादव द्वारा होटल एवं लॉज में बाहरी महिलाओं को बुलाकर उनसे देह-व्यापार करवाया जा रहा है। जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन लेकर स्थागुशा पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर छापा मारा गया।

छापे में गिरफ्तार आरोपी–

  1. सुधाकर यादव – मालिक, साईच्छा होटल
  2. इश्वर बबनराव गायकवाड़ – मैनेजर, निवासी सरस्वती मंदिर खरपुडी रोड, जालना
  3. पंडित कालू राठौड़ – निवासी ममदाबाद तांडा, जालना
  4. अक्षय एकनाथ बुरकुल – निवासी पारेगांव, रामनगर शुगर फैक्ट्री, जालना

कार्रवाई के दौरान आरोपी 3 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। तलाशी में इनके कब्जे से ₹40,120/- नकद सहित महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर महिला अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मौजपुरी पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया। शिकायत प्रभारी अधिकारी पो.उप.नि. गणेश शिंदे द्वारा दर्ज कराई गई।

कार्रवाई का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी परतूर आर.टी. रेंगे
पुलिस निरीक्षक (स्थागुशा) पंकज जाधव

कार्रवाई में शामिल टीम
पो.उप.नि. गणेश शिंदे
पो.उप.नि. संजय गवली
सपो.उप.नि. एम.बी. वाघ (मौजपुरी पुलिस स्टेशन)
पोहे.कॉ. कृष्णा देठे
पोहे.कॉ. सतीश गोफणे (मौजपुरी पुलिस स्टेशन)
महिला कर्मचारी – संगीता चव्हाण, पुष्पा खरटमल, आरती साबळे, रेनुका राठौड़
चालक पुलिस कर्मचारी – संजय कुलकर्णी

अचानक की गई इस तेज-तर्रार और सटीक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की तत्परता से न सिर्फ देह-व्यापार का मुख्य अड्डा ध्वस्त हुआ, बल्कि तीन महिलाओं को भी इस अवैध गतिविधि से बाहर निकालकर सुरक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button