Breaking NewsCrime NewsNashik

इंदिरानगर में सनसनी: पुलिसवर्दी में छुपा दरिंदा, शिक्षिका से दुष्कर्म कर दी धमकी

नाशिक: नाशिक शहर के इंदिरानगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी ने एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने शिक्षिका के साथ संबंध बनाते समय बनाए गए वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपी की इस धमकी के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मी का नाम अभी उर्फ चंद्रकांत दळवी है। हैरानी की बात यह है कि उसे उसी पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है, जहां वह खुद कार्यरत था। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चंद्रकांत दळवी और शिक्षिका के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेमसंबंध थे। विवाहित पीड़ित शिक्षिका की आरोपी दळवी से 2020 में पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पीड़िता ने अपने घरवालों से छुपकर दळवी से विवाह कर लिया था। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच छोटे-छोटे विवाद होने लगे।

इन्हीं विवादों के चलते आरोपी पुलिसकर्मी ने शिक्षिका को निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने सीधे इंदिरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। यहां आरोपी दळवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि दळवी इसी पुलिस थाने में तैनात था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

एक पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह की हरकत और वीडियो वायरल करने की धमकी देने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button